जाॅब अलर्ट: एलआईसी में नौकरी का शानदार मौका, देखें जरूरी योग्यता

नौकरी का सपना देख रहें युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL) ने अपने यहां पर जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिस जारीकिया है।

यहां होगी भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, सिक्किम, तमिलनाडु समेत विभिन्न राज्यों में एलआईसी एचएफएल के जूनियर असिस्टेंट के पदों की रिक्तियों पर भर्तीकी जाएगी। एलआईसी एचएफएल के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 60 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए। इसके अलावा कंप्यूटर सिस्टम व ऑपरेशन का पूरा नॉलेज होना चाहिए।

देखें वेबसाइट

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट lichousing.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए लिंक एक्टिव कर दिया गया है। आवेदन की आखिरी तारीख 14 अगस्त 2024 है।