जाॅब अलर्ट: एनएलसीआईएल ने इन पदों पर निकाली भर्ती, देखें वेबसाइट

नौकरी का सपना देख रहें युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड (एनएलसीआईएल) ने भर्ती निकाली है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

जिसमें विभिन्न इंजीनियरिंग विषयों के लिए 295 ग्रेजुएट एक्जीक्यूटिव ट्रेनी (जीईटी) पदों को पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इसमें मैकेनिकल: 120 पद, इलेक्ट्रिकल: 109 पद, सिविल: 28 पद, माइनिंग: 17 पद, कंप्यूटर: 21 पद है।

आवेदन की अंतिम तिथि

एनएलसीआईएल ने ग्रेजुएट एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 22 नवंबर से शुरू होगी। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 21 दिसंबर, 2023 को तक है। यह भर्ती GATE 2023 स्कोर के माध्यम से की जाएगी।

देखें वेबसाइट

इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nlcindia.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।