जाॅब अलर्ट: NTPC ने इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर निकाली है भर्ती, जानें योग्यता

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। एनटीपीसी ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी की भर्ती निकाली है। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

चल रही है भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत सरकार की महारत्न पीएसयू कंपनी नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) ने इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (EET)-2026 भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। एनटीपीसी ने वर्ष 2026 के लिए मैनेजर और इंजीनियर के विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मैनेजर (प्रोजेक्ट मैनेजमेंट): इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग के साथ-साथ प्रोजेक्ट हैंडलिंग का अनुभव होना चाहिए। वहीं इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/सीएनआई): पावर प्लांट ऑपरेशंस और मेंटेनेंस विभाग के लिए अनुभवी इंजीनियरों की भर्ती की जा रही है। वहीं मैनेजर (सिविल/स्ट्रक्चरल): इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए विशेषज्ञ इंजीनियरों की नियुक्ति होगी।

देखें वेबसाइट

जिसमें ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 फरवरी से शुरू हो रही है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।