जाॅब अलर्ट: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर बनने का मौका, यहां देखें शैक्षणिक योग्यता


बैंक में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है।  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

आवेदन शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से स्नातक पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 2 वर्ष का कार्यानुभव होना आवश्यक है।

देखें वेबसाइट

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 जून, 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट onlinesbi.sbi.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।