जुलाई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मानसून सक्रिय होने के बाद बारिश का दौर लगातार जारी है। उत्तराखंड में मानसून की गतिविधि तेज होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर तेज वर्षा के दौर देखने को मिल सकते हैं। मौसम विभाग ने बागेश्वर जिले के लिए आरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा की आशंका जताई है। प्रशासन और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की चेतावनी दी है। वहीं मैदानों में भी मौसम में बदलाव होगा।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। हालांकि गर्मी में भी तेजी से इजाफा होने लगा है।