जाॅब अलर्ट: सैनिक स्कूल घोड़ाखाल (नैनीताल), जो रक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित है, ने शैक्षणिक सत्र के लिए विभिन्न शिक्षण पदों पर संविदा के आधार पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

देखें वेबसाइट
यह नियुक्ति एक वर्ष के लिए होगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम 3 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।जिसमें 11 महीने की सेवा के बाद एक महीने का ब्रेक अनिवार्य होगा। अगला विस्तार स्कूल की आवश्यकता और प्रिंसिपल की समीक्षा पर निर्भर करेगा। पात्रता शर्तों और आवेदन पत्र के लिए स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट www.ssghorakhal.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि से 21 दिनों के भीतर आवेदन पहुंच जाना चाहिए। विज्ञापन की तिथि 10 अप्रैल 2026 दी गई है। किसी भी पूछताछ के लिए आप फोन नंबर 05942-220051 पर संपर्क कर सकते हैं।