जाॅब अलर्ट: संघ लोक सेवा आयोग ने कई पदों पर निकाली भर्ती, देखें अधिसूचना


नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती-

जिसमें रिक्त पदों की कुल संख्या 78 हैं। इस भर्ती के जरिए प्रशासनिक अधिकारी, सहायक निदेशक, आर्थिक अधिकारी, सहायक संपादक, यांत्रिक समुद्री इंजीनियर, वैज्ञानिक, रसायनज्ञ, व्याख्याता, कनिष्ठ खनन भूविज्ञानी, अनुसंधान अधिकारी और सहायक प्रोफेसर जैसे कई रिक्त पद भरे जाएंगे।

यह है आवेदन की अंतिम तिथि-

जिसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2022 निर्धारित की गई है। जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए देखे नोटिफिकेशन-

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और जानकारी ले सकते हैं।