05 जुलाई : आज का इतिहास, आज की तारीख पर दर्ज है यह अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं, एक क्लिक में देखिए

आज 05 जुलाई 2026 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 05 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

📗📗 1658: मुगल शासक औरंगज़ेब ने अपने बड़े भाई मुराद बख्श को कैद कर लिया था।

📗📗1811: वेनेज़ुएला ने स्पेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
📗📗1947: ब्रिटिश संसद में भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम पेश किया गया, जिसने भारत और पाकिस्तान के बंटवारे और आजादी का मार्ग प्रशस्त किया।

📗📗1950: इज़राइल की संसद (नेसेट) ने ‘लॉ ऑफ रिटर्न’ पारित किया, जिसके तहत दुनिया के किसी भी कोने में रहने वाले यहूदियों को इज़राइल में बसने का कानूनी अधिकार मिल गया।

📗📗1962: अल्जीरिया को फ्रांस से आजादी मिली।

📗📗1971: अमेरिका के संविधान में 26वें संशोधन के तहत मतदान करने की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर दी गई।

📗📗1977: पाकिस्तान में जनरल ज़िया-उल-हक के नेतृत्व में सैन्य तख्तापलट हुआ और तत्कालीन प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को सत्ता से बेदखल कर दिया गया।

📗📗1994: जेफ़ बेज़ोस ने वाशिंगटन में ‘कैडाब्रा’ (Cadabra) नाम से ई-कॉमर्स कंपनी की शुरुआत की, जिसे बाद में अमेज़न (Amazon) नाम दिया गया।

📗📗1996: स्कॉटलैंड के रॉसलिन इंस्टिट्यूट में वैज्ञानिकों ने पहली बार वयस्क कोशिका से क्लोन की गई भेड़ ‘डॉली’ को जन्म दिया था।