श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर के आदेशानुसार व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय के निर्देशन में कपकोट पुलिस द्वारा अवैध शराब/मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर प्रभावी रोकथाम लगाए जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में चैकिंग के दौरान मुखबिर ने सूचना दी की बाछम दऊ मे एक दुकानदार जिसका नाम राजू है खुले आम शराब बेच रहा है मुखविर की सूचना पर विश्वास कर ग्राम बाछम में अभियुक्त के दुकान में गये तो अभियुक्त सकपका कर भागने लगा । जिसे पुलिस कर्म0गणो के द्वारा घेर घोट कर पकड लिया गया ।
19 बोतल बरमूडा रम व 19 बोतल बीयर बरामद
अभियुक्त राजेन्द्र सिंह उर्फ राजू S/O लछम सिंह R/O दऊ बाछम थाना कपकोट जनपद बागेश्वर की दुकान से 19 बोतल बरमूडा रम व 19 बोतल बीयर अवैध रुप से बरामद हुई।
आरोपी गिरफ्तार
आरोपी को गिरफ्तार किया गया । जिस आधार पर आरोपी उपरोक्त के विरुद्ध थाना कपकोट में मु0 FIR No-25/2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।