कपकोट: शिविर में 31 मरीजों के दांतों की हुई जांच, नौ लोगों के निकाले गए दांत

राजकीय इंटर कॉलेज कन्यालीकोट में रेडक्रॉस सोसाइटी और शिखर सरमूल क्लीनिक की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में 31 मरीजों के दांतों की जांच की गई, जबकि नौ लोगों के दांत निकाले गए। शिविर में अधिकांश युवा शामिल हुए।

16 से 18 वर्ष की उम्र में ही अपने परमानेंट दांत निकलवा चुके हैं

हैरत की बात यह थी के युवा भी अपने दांत निकलवाने आए थे। जिन्हें डॉक्टर ने समझाया कि इस उम्र में दांत निकाले नहीं जाते, इनका इलाज किया जाता है। वही शिविर में कई ऐसे युवा भी थे जो 16 से 18 वर्ष की उम्र में ही अपने परमानेंट दांत निकलवा चुके हैं। डॉक्टरों ने कहा कि युवाओं ने जागरूकता की कमी के कारण इस उम्र में ही अपने परमानेंट दांत निकलवा दिए हैं जो भविष्य में उनके लिए नुकसानदायक साबित होगा।  मरीजों के दांतों की जांच डॉ. रविंद्र कपकोटी और डॉ. भुवनेश शाक्य ने की। रेड क्रॉस सोसाइटी के फार्मासिस्ट विक्रम भाकुनी ने मरीजों को दवाइयां बांटी ।

ये रहे मौजूद

शिविर में रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला सचिव आलोक पांडे कार्यकारिणी सदस्य महेश गढ़िया, कन्हैया वर्मा ,  ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य हीरा सिंह आदि मौजूद थे।