रखें ध्यान: केवल हेलमेट पहनने से नहीं चलेगा काम, नहीं तो कटेगा चालान

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस लगातार लोगों को जागरूक करती रहती है। जिसमें हेलमेट पहनकर बाइक चलाने को भी जागरूक करती है।

हेलमेट के स्ट्रिप को अच्छे से लगाना अनिवार्य

इसी बीच हम हेलमेट पहनने के संबंध जरूरी जानकारी आपको बताएंगे। आप बाइक चलाएं या स्कूटर, हेलमेट पहनना अनिवार्य है। ताकि चालान न कटे और दूसरा आप सुरक्षित रहें। हेलमेट पहनना ही जरूरी नहीं है। इसे लगाने के बाद स्ट्रिप को अच्छे से लगाएं। ताकि हेलमेट आपके सिर को उचित सुरक्षा दे। पट्टी बंद न करने पर भी आपका चालान काटा जा सकता है। हेलमेट न पहनने और पट्टी बंद न करने पर चालान का प्रावधान है। इससे आपका 2000 का चालान कट सकता है।

आईएसआई सर्टिफाइड हो हेलमेट

इसके अलावा हेलमेट भारतीय मानक ब्यूरो (बीएसआई) द्वारा आईएसआई प्रमाणित नहीं है। जबकि मोटर व्हीकल एक्ट के मुताबिक हेलमेट का आईएसआई सर्टिफाइड होना अनिवार्य है और अगर ऐसा नहीं है तो भी आपका चालान कट सकता है, जो 1,000 रुपये होगा। इसके लिए इन बातों का खास ध्यान रखना बेहद जरुरी है।