April 19, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

भारतीय रेलवे द्वारा बनाया जा रहा विश्व का सबसे ऊंचा पुल, दिसंबर तक रेलवे यातायात के लिए हो जाएगा चालू

भारत में ऐसे कई मानव निर्मित अजूबे हैं जिन्होंने हमेशा से विश्व का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इसी श्रेणी में एक कदम और बढ़ाते हुए भारत सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर में  दुनिया का सबसे ऊंचा पुल बनाने का कार्य शुरू किया गया था, जिसके ओवरआर्च का काम पूरा हो गया।

दिसंबर तक रेल यातायात के लिए चालू हो जाएगा दुनिया का सबसे ऊंचा पुल

भारतीय रेलवे द्वारा निर्मित किए जा रहा ये पुल इस साल दिसंबर तक रेल यातायात के लिए भी चालू हो जाएगा। ख़ास बात ये है कि इस पुल में 8 की तीव्रता वाले भूकंप को भी सहने की क्षमता है। इस ब्रिज में ब्लास्ट लोड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है जिसके चलते किसी भी विस्फोट और प्रेशर का ब्रिज पर असर नहीं होगा।

एफिल टावर से भी ऊंचा है भारतीय रेलवे द्वारा बनाया गया  ये पुल

भारतीय रेलवे द्वारा बनाया गया ये पुल पेरिस के एफिल टॉवर से करीब 35 मीटर और कुतुब मीनार के मुकाबले 5 गुना अधिक ऊंचा है। 103 मीटर की ऊंचाई वाला यह पुल घाटी में सबसे ऊंचा रेलवे स्तंभ माना जा रहा है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने टि्वटर पर चिनाब ब्रिज का वीडियो शेयर करते हुए बताया कि ब्रिज बनने से कश्मीर भी रेल मार्ग के जरिए देश से जुड़ जाएगा।