जानें अगस्त माह में कब से आरंभ हो रहा है महालक्ष्मी व्रत, 15 दिनों तक होगी मां लक्ष्मी की पूजा, धन लाभ के बनते हैं योग

आज हम महालक्ष्मी व्रत कब से आरंभ हो रहें हैं इसकी जानकारी देंगे। महालक्ष्मी व्रत अगस्त से आरंभ हो रहें हैं। महालक्ष्मी व्रत भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होता है और यह 16 दिनों तक चलता है। इस बार महालक्ष्मी व्रत 15 दिनों का है। 15 दिनों तक व्रत रख जाएगा और माता लक्ष्मी की पूजा की जाएगी। 31 अगस्त को शुरू होने वाला महालक्ष्मी व्रत 14 सितंबर रविवार को खत्म होगा।

जानें शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से महालक्ष्मी व्रत की शुरूआत होती है। वहीं इस व्रत का समापन आश्विन माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर होता है। इस साल महालक्ष्मी व्रत का आरंभ रविवार 31 अगस्त से होने जा रहा है। वहीं इस व्रत का समापन रविवार 14 सिंतबर को होगा। भाद्रपद शुक्ल अष्टमी तिथि का शुभारंभ 30 अगस्त शनिवार को रात 10 बजकर 46 मिनट पर होगा और यह तिथि 1 सितंबर सोमवार को सुबह 12 बजकर 57 पर खत्म होगी‌। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर महालक्ष्मी व्रत का शुभांरभ 31 अगस्त रविवार को होगा।

धन लाभ में वृद्धि

मान्‍यता है कि कि जो भी साधक सच्‍चे मन से महालक्ष्‍मी व्रत रखता है उसे जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। साथ ही महालक्ष्‍मी व्रत रखने से ना केवल धन-दौलत, वैभव मिलता है‌। बल्कि भाग्‍य प्रबल होता है। जातक का सौंदर्य और शक्ति बढ़ती है। विवाहित जातकों का दांपत्‍य जीवन सुखी होता है‌