आज 15 अगस्त 2026 है। आज शनिवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। आज आपका आत्मविश्वास और मेहनत दोनों आपके पक्ष में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी जगह मजबूत करने के लिए आपको लगातार प्रयास करते रहना होगा, लेकिन हर काम को जल्दबाजी में करने की जरूरत नहीं है। आज की सबसे अच्छी रणनीति होगी कि मेहनत के साथ स्मार्ट वर्किंग पर भी ध्यान दें। उधार के लेनदेन से बचें और पुराने समझौतों व जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाएं। आमदनी के साथ खर्च भी बढ़ सकता है, इसलिए आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी जरूरी है।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। आज दोस्तों और करीबियों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। किसी आर्थिक चुनौती का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपकी समझदारी और व्यावहारिक सोच आपको उससे बाहर निकाल देगी। काम को समय पर पूरा करने की कोशिश करें, क्योंकि आज समय का सही इस्तेमाल आपकी सफलता को काफी प्रभावित करेगा। योग्य लोगों को करियर से जुड़ा कोई आकर्षक प्रस्ताव मिल सकता है। धन लाभ होगा। नए अवसर मिल सकते हैं।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। आज आपका ध्यान घर-परिवार और अपनी सुख-सुविधाओं पर अधिक रहेगा। परिवार के साथ बिताया समय आपको मानसिक संतोष देगा और अपनों के लिए कुछ बेहतर करने की इच्छा भी बढ़ेगी। कामकाज में प्रबंधन और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, इसलिए अपनी कार्य व्यवस्था को व्यवस्थित रखना जरूरी होगा। यदि किसी करीबी रिश्ते में कुछ समय से खटास चल रही है, तो आज उसे बातचीत के जरिए दूर करने का अच्छा मौका है। पैतृक संपत्ति या परिवार से जुड़े किसी विषय पर चर्चा हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज लोगों से जुड़ना और नए संपर्क बनाना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र के विस्तार के नए रास्ते भी दिखाई दे सकते हैं। भाई-बहनों और करीबी लोगों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। पेशेवर मामलों में दिन काफी सकारात्मक रहने वाला है। व्यापारिक गतिविधियों में गति आएगी और किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मिलने का अवसर भी मिल सकता है। शिक्षा, प्रतियोगिता या किसी महत्वपूर्ण प्रयास में सफलता मिलने के संकेत हैं। परिवार में खुशियां आएंगी।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दिन शुभ रहने वाला है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आज घर में किसी खास मेहमान या सम्मानित व्यक्ति का आगमन हो सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी मेहनत और पिछले प्रयासों का अच्छा परिणाम सामने आ सकता है। परिवार का सहयोग मिलने से आप कई कामों को आसानी से पूरा कर पाएंगे और रिश्तों में आपसी विश्वास भी मजबूत होगा। परिवार में खुशियां आएंगी।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन उपलब्धियों से भरा रह सकता है। आज आपकी रचनात्मकता खुलकर सामने आएगी। कोई नया विचार, नई योजना या नया काम आपको उत्साहित कर सकता है। आपकी प्रतिभा को पहचान मिलने के योग हैं और महत्वपूर्ण मामलों में तेजी आने से आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है, इसलिए अपने व्यवहार और संवाद पर थोड़ा अतिरिक्त ध्यान दें। आज आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे और यही गुण आपको एक अच्छे नेतृत्वकर्ता के रूप में सामने ला सकता है। भूमि-भवन से जुड़े कामों में प्रगति हो सकती है और साझेदारी के मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। दिन भाग्य का साथ देने वाला रहेगा। आज आपको करियर, कारोबार और पैसों से जुड़े मामलों में थोड़ी अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। जल्दबाजी में किया गया कोई आर्थिक फैसला बाद में परेशानी दे सकता है, इसलिए निवेश या लेनदेन से पहले अच्छी तरह सोच लें। विरोधी या प्रतिस्पर्धी सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए अपनी योजनाओं को हर किसी के सामने साझा करने से बचें। काम में छोटी सी लापरवाही भी आपके लाभ को प्रभावित कर सकती है। कारोबारियों के लिए बेहतर होगा कि वे स्थिर गति से आगे बढ़ें और हर वित्तीय दस्तावेज या लेनदेन को ध्यान से जांचें। घर-परिवार में खुशियां बनी रहेगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज आपका पूरा ध्यान आर्थिक लाभ और काम के अच्छे अवसरों पर रहेगा। प्रबंधन से जुड़े काम व्यवस्थित होंगे और काम का दबाव भी पहले की तुलना में हल्का महसूस हो सकता है। परीक्षा, प्रतियोगिता या किसी चुनौतीपूर्ण काम में आपका प्रदर्शन प्रभावशाली रहेगा। यदि आप व्यापार के विस्तार की योजना बना रहे हैं, तो उसे आगे बढ़ाने का अच्छा समय है।। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। आज करियर और कारोबार से जुड़े मामलों पर आपका नियंत्रण मजबूत रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने से काम करने का उत्साह बढ़ेगा और किसी अच्छे प्रस्ताव की संभावना भी बन सकती है। प्रबंधन और प्रशासन से जुड़े कामों को आप अपनी सूझबूझ से अच्छी तरह संभाल पाएंगे। आर्थिक मामलों में भी स्थिति बेहतर हो सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़े किसी मामले में सकारात्मक प्रगति देखने को मिल सकती है। अपनी सफलता से उत्साहित रहेंगे और परिवार में भी खुशी का माहौल बनेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज करियर और कारोबार से जुड़े मामलों पर आपका नियंत्रण मजबूत रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने से काम करने का उत्साह बढ़ेगा और किसी अच्छे प्रस्ताव की संभावना भी बन सकती है। प्रबंधन और प्रशासन से जुड़े कामों को आप अपनी सूझबूझ से अच्छी तरह संभाल पाएंगे। आर्थिक मामलों में भी स्थिति बेहतर हो सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़े किसी मामले में सकारात्मक प्रगति देखने को मिल सकती है। अपनी सफलता से उत्साहित रहेंगे और परिवार में भी खुशी का माहौल बनेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और मान-सम्मान मिलने से आत्मविश्वास मजबूत होगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है, खासकर मौसम से जुड़ी छोटी परेशानियों को नजरअंदाज न करें। आपकी वाणी और व्यवहार में थोड़ी गंभीरता आज कई परेशानियों से बचा सकती है। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। दिन करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। दिन करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक गतिविधियां भी मजबूत रहेंगी और आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार के अवसर बनेंगे। यदि आप किसी नए व्यापार या काम से जुड़ने की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए संभावनाएं तलाश सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।