जानें अप्रैल में कब है हनुमान जन्मोत्सव, नोट कर लें पूजन का शुभ मुहूर्त व तिथि

अप्रैल का महीना है। जिसमे हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। हर साल चैत्र पूर्णिमा को हनुमान जन्मोत्सव का त्योहार मनाया जाता है। इस साल यह पावन पर्व 12 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान हनुमान की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है, और उपवास रखा जाता है।

हनुमान जी की पूजन विधि

आज हनुमान जन्मोत्सव पर सुबह स्नान के बाद बजरंगबली की पूजा करें। हनुमान जी की पूजा अबूझ मुहूर्त देखकर ही करें। सबसे पहले उत्तर-पूर्व दिशा में चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं। हनुमान जी के साथ श्रीराम जी के चित्र की स्थापना करें। हनुमान जी को लाल और राम जी को पीले फूल अर्पित करें। लड्डू के साथ-साथ तुलसी दल भी अर्पित करें। पहले श्री राम के मंत्र ऊं राम रामाय नमः का जाप करें।‌ इसके बाद हनुमान जी के मंत्र ऊं हं हनुमते नमः का जाप करें।

हनुमान जन्मोत्सव पर शुभ मुहूर्त

चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जन्मोत्सव का व्रत रखा जाता है।‌ इस बार हनुमान जन्मोत्सव की पूर्णिमा तिथि 12 अप्रैल को है। वैदिक पंचांग के अनुसार चैत्र पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 12 अप्रैल 2025 को प्रात: 03 बजकर 20 मिनट पर होगा। साथ ही अगले दिन 13 अप्रैल 2025 को सुबह 05 बजकर 52 मिनट पर इसका समापन होगा। इसलिए हनुमान जयंती 2025 में 12 अप्रैल को मनाया जाएगा।

जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

हनुमान जन्मोत्सव पर पूजा के लिए दो शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। पहला मुहूर्त 12 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 34 मिनट से सुबह 9 बजकर 12 मिनट तक है। इसके बाद दूसरा शुभ मुहूर्त शाम को 6 बजकर 46 मिनट से लेकर रात  8 बजकर 8 मिनट तक रहेगा।