जानें अप्रैल माह में कब है मासिक शिवरात्रि, भोलेनाथ की पूजा अर्चना से पूरी होंगी मनोकामनाएं, देखें शुभ मुहूर्त

अप्रैल का महीना है। अप्रैल माह में मासिक शिवरात्रि है। साल में पड़ने वाली महाशिवरात्रि की तरह हर माह में आने वाली मासिक शिवरात्रि का भी विशेष महत्व होता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव ज्योतिर्लिंग रूप में प्रकट हुए थे। इसलिए हर महीने की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की जाती है। मासिक शिवरात्रि का व्रत कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को रखा जाता है। वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 26 अप्रैल को है।

जानें शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 26 अप्रैल को सुबह 08:27 मिनट पर शुरू होगा। जो अगले दिन 27 अप्रैल को सुबह 04:49 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। ऐसे में मासिक शिवरात्रि का व्रत उदयातिथि के अनुसार 26 अप्रैल को रखा जाएगा।

पूजा का शुभ मुहूर्त

मासिक शिवरात्रि पर अभिजीत मुहूर्त का संयोग है, जो 11:53 मिनट से लेकर दोपहर 12:45 मिनट तक रहेगा। वहीं, भद्रावास योग सुबह 08:27 मिनट तक बन रहा है। इन दोनों योग में भगवान शिव की पूजा कर सकते हैं।