आज 04 दिसंबर 2024 है। कल 05 दिसंबर को विनायक चतुर्थी व्रत है। वैदिक पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष मार्गशीर्ष माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। गणेश जी को विघ्नहर्ता और बुद्धि के देवता माना जाता है। इस पर्व को भारत के विभिन्न हिस्सों में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।
जानें शुभ मुहूर्त
हिंदू कैलेंडर के अनुसार पंचांग में मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 04 दिसंबर को अपराह्न 01:10 बजे प्रारंभ होगी। इसका समापन 05 दिसंबर को अपराह्न 12:49 बजे होगा। इस दिन चंद्रास्त का समय रात 09:07 बजे निर्धारित है। साधक 05 दिसंबर को विनायक चतुर्थी का व्रत रख सकते हैं।