जानें नवंबर माह में कब है विनायक चतुर्थी, भगवान गणेश की पूजा अर्चना से दूर होंगी सभी समस्याएं, देखें तिथि व शुभ मुहूर्त

नवंबर का महीना है। नवंबर माह में विनायक चतुर्थी है। जिसकी जानकारी देंगे। हिंदू पंचांग में भगवान गणेश को समर्पित हर मास की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी कहा जाता है। यह दिन विघ्नहर्ता गणेश जी की उपासना के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। प्रत्येक माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर क्रमशः संकष्टी और विनायक चतुर्थी मनाई जाती है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। गणेश जी को विघ्नहर्ता और बुद्धि के देवता माना जाता है। इस पर्व को भारत के विभिन्न हिस्सों में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।

जानें शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार विनायक चतुर्थी 24 नवंबर को मनाई जाएगी। उदया तिथि और शुभ मुहूर्त को देखते हुए 24 नवंबर 2025, सोमवार को विनायक चतुर्थी का व्रत रखना और पूजन करना सर्वाधिक शुभ रहेगा।
• चतुर्थी तिथि प्रारंभ: 24 नवंबर 2025, सोमवार – सुबह 11 बजकर 04 मिनट से
• चतुर्थी तिथि समाप्त: 25 नवंबर 2025, मंगलवार – दोपहर 01 बजकर 11 मिनट तक रहेगा।
• पूजा का शुभ मुहूर्त : 24 नवंबर 2025, सोमवार – सुबह 11 बजकर 04 मिनट से दोपहर 01 बजकर 11 मिनट तक रहेगा।