देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। मिसेज इंडिया एशिया 2025 का खिताब उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली स्नेहा दीवान के सिर सजा है।
जीता यह खिताब
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने मिसेज इंडिया एशिया 2025 का खिताब अपने नाम किया है। स्नेहा दीवान ने मिसेज़ इंडिया एशिया 2025 -सीजन 3 का खिताब अपने नाम किया है। इसके साथ ही मिसेज फैशनिस्ता का खिताब भी प्रदान किया गया। इस प्रतियोगिता में एशिया भर से आईं 15,000 प्रतिभागियों में से केवल 72 महिलाओं को फाइनल के लिए चुना गया था। नई दिल्ली में फ़ैशन मेराकी द्वारा इस भव्य फिनाले का आयोजन किया गया।