केरल के वायनाड में भूस्खलन से भारी तबाही, 150 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर, रेस्क्यू अभियान जारी

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। जगह जगह भारी का दौर जारी है। जिससे भारी नुकसान की भी खबर सामने आ रही है। वहीं भारी बारिश से केरल के वायनाड में हालत चिंताजनक बनें हुए हैं।

भूस्खलन से तबाही

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केरल के वायनाड जिले में भारी बारिश के बाद हुए भयानक भूस्खलन ने तबाही मची है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारी बारिश से मंगलवार को तड़के 4 घंटे में 3 बड़े लैंडस्लाइड हुए। भूस्खलन की चपेट मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टमाला और नूलपुझा आ गए। जिससे इन गांवों के सैकड़ों घर भूस्खलन के चलते मलबे में दब गए।

राहत बचाव कार्य जारी

लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या 156 तक पहुंच गई है। जबकि 100 लोग लापता हैं। बचाव व राहत कार्य जारी है। लगातार हो रही बारिश की वजह से बचाव राहत कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। सेना, एनडीआरएफ, नौसेना, राज्य पुलिस और वन विभाग के साथ-साथ स्थानीय स्वयंसेवक शामिल हैं।