देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। केरल में भारी बारिश से काफी तबाही मची हुई है।
भारी बारिश से लैंडस्लाइड
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केरल के वायनाड जिले में भारी बारिश के बाद हुए भयानक भूस्खलन ने तबाही मची है। भूस्खलन के चलते 100 से ज्यादा लोगों की मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है, लोगों को बचाने के लिए रेसक्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारी बारिश से मंगलवार को तड़के 4 घंटे में 3 बड़े लैंडस्लाइड हुए। भूस्खलन की चपेट मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टमाला और नूलपुझा आ गए। जिससे इन गांवों के सैकड़ों घर भूस्खलन के चलते मलबे में दब गए। भूस्खलन में अब तक 30 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर सामने आई है। इनमें तीन बच्चे भी शामिल बताए गए हैं। भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है।
तबाही से काफी नुकसान
यहां मंगलवार को बड़े पैमाने पर हुई भूस्खलन की घटनाओं के बाद तबाह हुए मकान, उफनती नदियां और उखड़े हुए पेड़ों के दृश्य ने झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय आपदा मोचन बल के जवान राहत और बचाव कार्य चला रहे हैं। इस हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी और वायनाड से सांसद रहे राहुल गांधी ने दुख जताया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की आर्थिक मदद का ऐलान भी किया है।