हल्द्वानी कोतवाली में नम आंखों से एसआई अमरपाल को दी गयी अंतिम विदाई

हल्द्वानी में काठगोदाम गौला बैराज में डूब रहे व्यक्ति को बचाने के चक्कर में जान गवाने वाले दरोगा अमरपाल को कोतवाली में अंतिम विदाई दी गयी। एसएसपी पंकज भट्ट के नेतृत्व में हल्द्वानी कोतवाली स्थित प्रांगण में सुसज्जित सेरेमोनियल गार्द के साथ शोक सलामी देते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

संपूर्ण पुलिस बल इस अपूर्ण क्षति पर शोकाकुल-

उपनिरीक्षक अमर पाल सिंह प्रभारी मल्ला काठगोदाम चौकी के पद पर नियुक्त थे। बीते शनिवार शाम के समय ड्यूटी के दौरान गौला बैराज में डूब रहे एक व्यक्ति को जल पुलिस के साथ बचाव कार्य करते हुए अचानक नदी के भवर में फंसकर डूब गए और सांसें थम गई। जनपद का संपूर्ण पुलिस बल इस अपूर्ण क्षति पर शोकाकुल है।

शोक समारोह में रहे मौजूद-

शोक समारोह के दौरान हरबंस सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी, रिचा सिंह सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, पंकज उपाध्याय नगर आयुक्त हल्द्वानी, भूपेंद्र सिंह धौनी, सीओ हल्द्वानी, प्रमोद कुमार शाह, सीओ भवाली,  नितिन लोहनी, सीओ ऑपरेशंस, हरेंद्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी, भगवत सिंह राणा, प्रतिसार निरीक्षक नैनीताल, संजय कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं, प्रमोद पाठक, थानाध्यक्ष काठगोदाम, नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा के साथ जनपद के अन्य प्रभारी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।