अल्मोड़ा:वरिष्ठ पत्रकार जगमोहन रौतेला की पत्नी रीता खनका का निधन, मेडिकल कॉलेज में दान किया देह

वरिष्ठ पत्रकार जगमोहन रौतेला की पत्नी रीता खनका रौतेला का कैन्सर की बिमारी से निधन हो गया वह पिछले दो वर्षों से कैंसर की बीमारी से जूझ रहीं थी।

मेडिकल कॉलेज में दान किया देह दान

  उनके निधन पर आयोजित शोक सभा मे पत्रकार व वाहिनी के प्रवक्ता दयाकृष्ण काण्डपाल ने कहा कि वह  पिछले दो वर्षों से कैंसर की बिमारी से जूझ रही थी कई बार ऐसे मौके आये जब उन्होंने मौत को मात दी थी वह फिर से उठ खड़ी हुई थी पर इस बार जब कीमोथेरेपी हुई तो वह उठ ही नहीं पाई और हमेशा के लिये शान्त हो गई । पत्रकार जगमोहन उनके बीमारी की दिनो की तस्वीरे व विडियो साझा करते रहे । हर बार  रीता अपने  इस कष्ट को कमतर दिखाती हुई दिखी , उन्होंने तय किया कि कैंसर जैसी असाध्य बीमारी को यदि वह मात नहीं दे सकी तो भी अपने देह को सुशीला तिवारी मे़ड़िकल कॉलेज हल्द्वानी को दान कर देंगी । भाई जगमोहन रौतेला ने उनकी इस इच्छा को पूरा कर  दिया , अब रीता खनका मेड़िकल कॉलेज में अपना शरीर छात्रों के लिये छोड़ गई है ।यदि संम्भव हुवा तो छात्र इस बात का पता लगाएंगे कि कैन्सर के रोग का उपचार क्या है ।
पीढियों के लिये पठन साहित्य , व लेख छोड़ गई

लेखिका रीता खनका ने आने वाली पीढियों के लिये पठन साहित्य , व लेख छोड़कर गई हैं व अपनी पुत्री व पति को छोड़कर संसार से विदा हो गई।  उनके निधन पर उत्तराखण्ड़ लोक वाहिनी , ने गहरा दुख व्यक्त किया है तथा शोक व्यक्त किया साथ ही शोक संतप्त परिवार के लिये हार्दिक संवेदना व्यक्त की है ।

शोक सभा में मौजूद रहे

  एड़ जगत रौतेला  की अध्यक्षता मे शोक सभा आयोजित हुई । जिसमें दयाकृष्ण काण्डपाल , एड जगत रौतेला , पूरन चन्द्र तिवारी , अजय मित्र सिंह बिष्ट , अजय.रौतेला , रेवा बिष्ट ,  मुहम्मद हारिस , कुणाल तिवारी आदि शामिल रहे ।