बढ़ते जा रहे ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले, साइबर ठगों से बचने के लिए इन बातों का रखें खास ध्यान

साईबर क्राइम/ऑनलाईन धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं । ऐसे में आवश्यक है कि साइबर ठगों से बचने के लिए कुछ बातों का खास ध्यान रखें ।

🔎साइबर ठगों से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान :-

👉किसी के भी कहने पर अपने कंप्यूटर या फोन में AnyDesk डाउनलोड न करें।
👉किसी भी अनजान व्यक्ति को AnyDesk के जरिए अपने कंप्यूटर, फोन या डिवाइस का एक्सेस न दें।फोन कॉल पर कोई भी पर्सनल या अकाउंट से जुड़ी जानकारी न दें।याद रखें, कोई बैंक कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव आपसे कभी भी आपका बैंक अकाउंट यूजरनेम या पासवर्ड नहीं मांगेगा।अपने पासवर्ड को  सुरक्षित रखें। पासवर्ड किसी के साथ शेयर न करें।सुनिश्चित करें कि आपका यूजरनेम या पासवर्ड चोरी करने का कोई प्रयास नहीं किया गया है।अपने बैंक अकाउंट और ईमेल आईडी के पासवर्ड को समय-समय पर बदलते रहें।
👉किसी भी लिंक या यूआरएल पर जाने से पहले उसे ध्यान से पढ़ें। कई बार बैंक जैसी दिखने वाली वेबसाइट/लिंक फर्जी होती है।

📱साइबर अपराध घटित होने पर तत्काल टोल फ्री न0- 1930 पर शिकायत दर्ज करें।

साईबर क्राइम/ऑनलाईन धोखाधड़ी के अपराधों की रोकथाम के निर्देश

पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार वर्मा जनपद बागेश्वर द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साईबर क्राइम/ऑनलाईन धोखाधड़ी के अपराधों की रोकथाम व उनमें त्वरित कार्यवाही हेतु साईबर सैल एवं समस्त थाना प्रभारियों को साइबर अपराधों से सम्बन्धित शिकायतों में त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस क्रम में  अंकित कंडारी, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन /नोडल अधिकारी साइबर सैल/ शिवराज सिह राणा पुलिस अधीक्षक कपकोट के पर्यवेक्षण में गठित साइबर क्राइम सैल द्वारा साइबर अपराध के प्रकरणों में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

लोन ऐप में रकम भरते ही कटे पचास हजार

   दिनांक 30/05/2023 को  आवेदक  शिवम कुमार पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम काण्डे कन्याल थाना काण्डा जनपद बागेश्वर द्वारा   धोखाधडी होने के सम्बन्ध में थाना काण्डा/ साइबर सेल बागेश्वर को अवगत कराया गया कि कुछ माह पूर्व  मेरे द्वारा  LOAN APP डाउनलोड किया गया था दिनांक 30/05/2023 को बैंक खाते में 50,000/- रु जमा करते ही  मेरे खाते से 50,000/- रु आहरित हो गये थे । जिस पर साइबर क्राइम सैल बागेश्वर द्वारा त्वरित  तकनीकी जानकारी ज्ञात कर संबंधित से पत्राचार कर आहरित की गई पूर्ण धनराशी 50,000 रू आवेदक के खाते में रिफन्ड करा दिये गये हैं। अपने बैंक खाते में धनराशि वापस पाकर आवेदक द्वारा साइबर क्रांइम सेल /बागेश्वर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

     
    पुलिस टीम का विवरण:-

1- निरीक्षक राजेन्द्र सिह रावत प्रभारी साइबर क्राइम सैल।
2- उ0नि0  प्रहलाद सिह।
3- आरक्षी इमरान खान।