उत्तराखंड: बर्फबारी देखने निकले छात्रों की गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी,एक की हालत गंभीर

आज सुबह डीआईटी इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाले तीन छात्र मसूरी में हो रही बर्फबारी को देखने गए ।इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर पांच सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी । स्थानीय लोगो द्वारा कार के गिरने की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को खाई से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

मोड़ पर अनियंत्रित हुई कार, गहरी खाई में गिरी

प्राप्त जानकारी के अनुसार  सुबह के समय मसूरी डीआईटी इंस्टीट्यूट देहरादून में पढ़ने वाले छात्र मसूरी में हो रही बर्फबारी को देखने के लिए धनोल्टी रोड की तरफ निकले।  इसी दौरान अचानक मोड़ पर उनकी कार अनियंत्रित हो गई और करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।  जिसमें सवार तीन युवक आर्यन मलिक पुत्र सत्येंद्र निवासी, रुद्रपुर,यश यादव पुत्र निवासी सहारनपुर राकेश यादव, करण नेगी पुत्र भरत सिंह निवासी ऋषिकेश गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस

स्थानीय लोगो द्वारा कार के गिरने की सूचना पुलिस को दी गई।पुलिस ने तीनों युवक को 108 एंबुलेंस के माध्यम से मसूरी उप जिला चिकित्सालय भेजा । जहां पर एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया गया ।