अल्मोड़ा: लाट गांव को कूड़ादान नहीं बनने देंगे के विरोध में उतरे ग्रामीण, एडीएम को सौंपा ज्ञापन..

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है यहां अल्मोड़ा में हवालबाग विकासखंड के ग्राम पंचायत लाट में गोचर के समीप ट्रंचिंग मैदान बनाने के विरोध में ग्रामीण मुखर हो गये हैं। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों नवीन कलक्ट्रेट पहुंच एडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कलक्ट्रेट परिसर के बाहर जमकर नारेबाजी की। मांग पूरी नहीं होने पर समस्त ग्रामीणों के साथ आंदोलन की चेतावनी दी।

अल्मोड़ा शहर के कूड़े के निस्तारण के लिए प्रशासन ने चिह्नित की भूमि

ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि अल्मोड़ा नगर के कूड़े के निस्तारण के लिए प्रशासन लाट गांव में भूमि चिह्नीकरण की कार्यवाही कर रहा है। जिसका ग्रामीण पुरजोर विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने बिना स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की राय के ट्रंचिंग मैदान बनाने का निर्णय लिया। जिससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है

प्रस्ताव को निरस्त करने की उठाई मांग

ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में ट्रंचिंग मैदान बनने और पर्यावरण की दृष्टि से पेयजल स्त्रोत जानवरों के बीमार होने का खतरा हर समय बना रहेगा। उन्होंने ग्रामीणों की भावनाओं को देखते हुए, प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग उठाई।

ग्रामीण मौजूद रहे

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रधान लाट किरन लटवाल, प्रधान देवली दीपा लटवाल, जिला पंचायत सदस्य नंदन आर्या, पूर्व प्रधान हरीश कनवाल, विनोद लटवाल, प्रधान माल राजेंद्र सिंह बिष्ट, पूरन लटवाल, कुशाल सिंह, खड़क सिंह, कृष्णा लटवाल, दीवान सिंह, अर्जुन सिंह लटवाल, किशन सिंह, दीपक खोलिया, राजेंद्र सिंह खोलिया, पान सिंह, भीम सिंह समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।