उत्तराखंड में लगातार भूकंप की खबरें सामने आ रही है। आज शाम 7 बजकर 57 मिनट में फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए । इसकी तीव्रता 5.1 बताई जा रही है ।
ऋषिकेश में भी आज भूकंप के झटके महसूस किए गए थे
इस दौरान अल्मोड़ा में भी दहशत मच गई । वहीं आज ऋषिकेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिसमें रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई है ।जानकारी के मुताबिक भूकंप के झटके 4 बजकर 25 मिनट पर महसूस किए गए ।