एसएसजे विश्वविद्यालय परीक्षा अपडेट:11 अक्टूबर की समस्त परीक्षाओं को किया गया स्थगित

एसएसएसजे विश्वविद्यालय की परीक्षाओं को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है । अत्यधिक बारिश के मद्देनजर कल ग्यारह अक्टूबर को होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है ।

जल्दी ही घोषित की जायेगी परीक्षा तिथि

जारी आदेश में कहा गया है कि मा० कुलपति महोदय की स्वीकृति के क्रम में मौसम विभाग की चेतावनी भारी बारिश एवं मार्ग अवरुद्ध होने कारण विश्वविद्यालय द्वारा दिनांक 11 अक्टूबर 2022 (मंगलवार) को आयोजित की जाने वाली समस्त परीक्षाओं स्थगित कर दिया गया है परीक्षाओं की आगामी तिथि के सन्दर्भ में सभी परिसरों / महाविद्यालयों एवं विद्यार्थियों विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से पृथक से सूचित कर दिया जायेगा।