ट्रक लेकर पहुंचे पिता पुत्र को बंधक बनाकर बदमाश ट्रक लेकर फरार हो गए। हरियाणा से ट्रक लेकर रूद्रपुर पहुंचे पिता पुत्र को बंधक बनाकर हथियारबंद बदमाश ट्रक लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानें पूरा मामला
हरियाणा से ट्रक लेकर राम मेहर निवासी ग्राम नुरता इंद्री थाना करनाल जिला हरियाणा अपने पुत्र राहुल के साथ ट्रक लेकर रुदपुर पहुंचा था। बुधवार देर रात पिता पुत्र काशीपुर रोड स्तिथ सामिया लेक सिटी के पास ट्रक खड़ा कर सो गए। बताया जा रहा है कि इसी दौरान चार, पांच हथियारबंद बदमाश मौके पर पहुँचे और पिता पुत्र को बंधक बनाकर ट्रक लेकर निकल गए। बाजपुर स्तिथ दोराहे पर बदमाशों ने पिता पुत्र को फेंककर बदमाश ट्रक लेकर फरार हो गए। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि ट्रक लूटने की घटना हुई है। छानबीन के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। रुदपुर से बाजपुर तक सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।