यहां बाइक सहित दो शिक्षक खाई में गिर गए । एसडीआरएफ ने सफल रेस्क्यू कर दोनों को अस्पताल पहुंचाया । दोनों की पहचान योगेश,और विक्रम ,रुड़की के रूप में हुई जो दोनो रुड़की में शिक्षक है।
देर रात एसडीआरएफ को मिली सूचना
घटना कोटद्वार की है जहां दो शिक्षक योगेश और विक्रम बाइक समेत खाई में गिर गए । देर रात एसडीआरएफ को सूचना मिली की कोटद्वार से 5 किलोमीटर आगे पांचवे मील के पास एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई है । सूचना पाते ही एसडीआरएफ पोस्ट कोटद्वार से कांस्टेबल आशीष रावत अपनी रेस्क्यू टीम सहित तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। एसडीआरफ टीम द्वारा लगभग 50 मीटर नीचे से दो बाइक (बजाज पल्सर वाहन संख्या , UK08 AA 8272 ) सवार व्यक्तियों को घायल अवस्था में, रोप स्ट्रेचर के माध्यम से रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला गया। और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।