अल्मोड़ा: केआरसी रानीखेत में 20 से होगी अग्निवीर की कुमाऊं स्तरीय भर्ती, प्रवेशपत्र जारी

कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र रानीखेत में अग्निवीर भर्ती रैली के लिए सेना की ओर से भर्ती कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। अग्निवीर जीडी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर और अग्निवीर ट्रेडमैन के पदों के लिए 20 से 31 अगस्त तक रानीखेत में सेना के सोमनाथ मैदान में कुमाऊं मंडल की सभी जिलों की तहसीलवार भर्ती होगी।

भर्ती थल सेना भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा के तत्वावधान में संपन्न कराई जाएगी

भर्ती थल सेना भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा के तत्वावधान में संपन्न कराई जाएगी। सेना की तरफ से जारी भर्ती कार्यक्रम के अनुसार 20 अगस्त को अग्निवीर ट्रेडमैन के पदों के लिए अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल व ऊधमसिंहनगर की जिलों की सभी तहसीलों, 21 को अल्मोड़ा, बागेश्वर नैनीताल व ऊधमसिंहनगर जनपदों की समस्त तहसीलों, 22 को बागेश्वर जिले की सभी तहसीलों, 23 को नैनीताल जनपद की रामनगर, हल्द्वानी, कालाढूंगी, लालकुआ तहसीलों, 24 को नैनीताल जिले की नैनीताल जिले की धारी, कोश्याकुटोली, बेतालघाट, नैनीताल तहसीलों, 25 को अल्मोड़ा जनपद जनपद के भिकियासैंण, चौखुटिया, द्वाराहाट, सल्ट, 26 को अल्मोड़ा के अल्मोड़ा, रानीखेत, लमगड़ा व 27 को अल्मोड़ा जिले के ही जैंती, सोमेश्वर, स्याल्दे व भनोली तहसीलों की भर्ती होगी। जबकि 29 अगस्त को ऊधमसिंहनगर जिले के बाजपुर, काशीपुर, जसपुर, किच्छा तथा 30 अगस्त को ऊधमसिंहनगर के गदरपुर, सितारगंज व खटीमा तहसीलों के युवाओं की भर्ती होगी।

सभी अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र जारी

सैन्य अधिकारियों के अनुसार सभी अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र जारी कर दिए गए हैं, बगैर प्रवेशपत्र के भर्ती स्थल पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही सैन्य अधिकारियों ने भर्ती के नाम पर ठगी करने वालों और दलालों से सावधान रहने की भी अपील की है।