हल्द्वानी: एमबीपीजी में चली गोलियां और लहराई तलवारें, उपद्रवियों गैंग ने परिसर में घुसकर युवक को किया लहूलुहान

जहां देश में अपराध और दहशतगर्दी रुकने का नाम नहीं ले रही हैं अब वहीं अपने शांतिपूर्ण वातावरण के लिए जाना जाने वाला कुमाऊं भी  इस दहशत की चपेट में आने लगा है। बात कर रहे हैं नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित एमबीपीजी महाविद्यालय की जहां मंगलवार के दिन कुछ ऐसा ही वाकया सामने आया है।

एमबीपीजी परिसर में चली गोलियां, युवक पर तलवार से वार कर किया लहूलुहान

मंगलवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे कुछ उपद्रवी युवकों ने एएमबीपीजी परिसर में तलवार और तमंचा लहराते काफी हंगामा किया। उपद्रवियों की इस गैंग ने फायरिंग शुरू कर दी गोली किसी व्यक्ति को तो नहीं लगी, लेकिन वहां दहशत का माहौल बन गया।  एक युवक को दबोच लिया और उस पर तलवार से वार कर दिया, जिससे उसके चेहरे पर काफी चोट आ गई। गोलियों की आवाज से वहां हड़कंप मच गया। मौजूद छात्र व स्टाफ में भगदड़ मच गई। घायल छात्र को लहुलुहान कर गैंग के सदस्य वहां से भाग निकले।

30-40 उपद्रवियों की गैंग ने महाविद्यालय परिसर में फैलाया दहशत का माहौल

महाविद्यालय परिसर में मचे इस बवाल से पहले वहां कुछ छात्र क्रिकेट खेल रहे थे। अचानक शाम को शोर करते हुए महाविद्यालय के मुख्य गेट से काफी संख्या में युवक घुस आए। उनकी संख्या 30 से 40 बताई जा रही है। उसमें कुछ लोगों को वहां मौजूद युवकों ने पहचान लिया था, जो कि आसपास के रहने वाले बताए जाते हैं। फिलहाल घायल छात्र को ठंडी सड़क स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की शिनाख्त जारी है।