अल्मोड़ा: अब महिला समूह वसूलेगी यूजर चार्ज..महिला समूह लोगों को स्वच्छता के प्रति भी करेंगी जागरूक-ईओ

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा शहर की स्वच्छता के प्रचार प्रसार समेत यूजर चार्ज वसूलने की जिम्मेदारी अब महिला समूह से जुड़ी महिलाओं पर होगी। प्रत्येक वार्ड में घर-घर पहुंचे यूर्जस चार्ज समेत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना भी महिलाओं के जिम्में होगा। पालिका बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव को पास किया गया।

पालिका बोर्ड की मासिक बैठक में पास हुआ प्रस्ताव

पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में बोर्ड की मासिक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न प्रस्ताव पास किए गए। नगर की समस्याओं को लेकर भी विस्तार से बार्ड बैठक में चर्चा हुई। वहीं यूजर चार्जस वसूलने की जिम्मेदारी अब महिला समूह के देने का भी प्रस्ताव पास किया गया।

महिला समूह लोगों को स्वच्छता के प्रति भी करेंगी जागरूक-ईओ

पालिका ईओ भरत त्रिपाठी ने बताया कि हर वार्ड में महिला समूह अब लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक करेंगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए महिला समूहों को यूजर्स चार्ज से 25 प्रतिशित प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

मौजूद रहे

यहां सफाई निरीक्षक लक्ष्मण भंडारी, सभासद सचिन आर्या, सौरभ वर्मा, दीपा साह, राजेंद्र तिवारी, अमित साह मोनू, रेखा विजय पांडे आदि मौजूद रहे।