आज महाशिवरात्रि के दिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा के निर्देश पर अल्मोड़ा जिले के सभी ब्लॉक में जलाभिषेक कार्यक्रम संपन्न हुआ । कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा की भाजपा सरकार द्वारा जिस तरह से बेरोजगार युवाओं पर लाठीचार्ज कर आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया उसकी जितनी भर्त्सना की जाय वो कम है।
भाजपा सरकार में आम जनता , युवा , व्यापारी, कर्मचारी वर्ग हर कोई परेशान
भाजपा सरकार में आम जनता , युवा , व्यापारी, कर्मचारी वर्ग हर कोई परेशान है। भाजपा सरकार द्वारा आम जनता के हितों के लिए सद्बुद्धि आए इसलिए आज कांग्रेस द्वारा पूरे जिले में जलाभिषेक कार्यक्रम किया गया। सोमेश्वर में सोमनाथ मंदिर में हुए जलाभिषेक कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा भी शामिल हुए।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष कुंदन भंडारी ,देवेंद्र बिष्ट, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रोतैला,महेश आर्या,परितोष जोशी, निर्मल रावत,कार्तिक शाह सरस्वती देवी,रमेश नेगी, वैभव तिवारी,मनोज बिष्ट,रोहित रौतेला,बाल विक्रम सिंह, हिमांशु कुमार, भुवन दोसाद, प्रवीण मेहता,नरेंद्र मेहता, पूरन सुप्याल दीपक पांडे,दीपक भट्ट, उपस्थित थे ।