नैनीताल: वेतन की मांग को लेकर देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ उपाध्यक्ष रवि कुमार ने शुरू की भूख हड़ताल

नैनीताल में 3 माह से वेतन न मिलने से नाराज उत्तराखंड देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ उपाध्यक्ष रवि कुमार अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। पालिका कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे रवि कुमार ने जल्द से जल्द वेतन कर्मचारियों के खाते में डालने की मांग की है।

कर्मचारियों को करना पड़ रहा है भारी दिक्कतों का सामना

भूख हड़ताल पर बैठे रवि का कहना है कि लगातार पत्राचार के बावजूद भी नगर पालिका प्रशासन ने पालिका कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया है। जिसके चलते कर्मचारियों को अपने परिवार के भरण-पोषण में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

कर्मचारियों की दिक्कत को देखते हुए भूख हड़ताल की शुरू

पालिका कर्मचारियों ने लंबे समय से अपने बच्चों की स्कूल की फीस का भुगतान नहीं किया है। कर्मचारियों की दिक्कत को देखते हुए उन्होंने भूख हड़ताल शुरू की है। रवि ने चेतावनी दी है जब तक कर्मचारियों के खाते में वेतन नहीं आएगी तब तक उनका भूख हड़ताल और प्रदर्शन जारी रहेगा।