अल्मोड़ा: नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय युवा दिवस का किया गया आयोजन

अल्मोड़ा में आज दिनांक 12/01/ 2023 को शिखर होटल के बैंकेट हाल में नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया। जिसमें एनसीसी छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लिया।

भाषण और निबंध प्रतियोगिता में आंचल राज ने मारी बाजी

जिसमें भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आंचल राज और दूसरे स्थान पर हर्षिता तिवारी, तृतीय स्थान पर रुचि बिष्ट, मेघा कुआर्बी रही। वहीं निबंध प्रतियोगिता में प्रथम आंचल राज, द्वितीय स्थान पर दीपा मेहरा और भूमिका, तृतीय स्थान पर वैशाली रही। सभी प्रतियोगियों को पुरस्कार से सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथि रहे कुलपति जगत बिष्ट

मुख्य अतिथि कुलपति जगत बिष्ट, डॉ. ममता पंत, निर्णायक भूमि में त्रिभुवन गिरी महराज, देवेंद्र सिंह बिष्ट और जिला युवा अधिकारी दिवाकर भाटी व रविन्द्र कुमार, संदीप सिंह नयाल, वैशाली टम्टा, रीतू बिष्ट आदि उपस्थित थे।