नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में बारिश न होने के कारण सूखी ठंड बढ़ रही है। वहीं दिन और रात के तापमान में भी अंतर दिखाई दे रहा है। प्रदेश में इस समय पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदान तक सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। फिलहाल अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह से बना रहेगा। मैदानी क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ने के साथ-साथ कोहरा भी छाने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल 26 नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहेगा। आज भी मौसम का मिजाज इसी तरह से बना रहेगा।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ।