उत्तराखंड: पुलिस सुरक्षा में परीक्षा देने आया अभ्यर्थी, हाथ में लगी थी हथकड़ी

प्रदेश भर में लेखपाल पटवारी भर्ती परीक्षा अनेक परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जा रही है।  इसी बीच एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है जिसे देखकर हर कोई आश्चर्यचकित है। 

ऊधमसिंह नगर जिले के 47 परीक्षा केंद्रों में आयोजित हो रही पटवारी/लेखपाल परीक्षा

प्राप्त जानकारी के अनुसार खबर उधम सिंह नगर से है । ऊधमसिंह नगर जिले के 47 परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए आयोग ने सभी परीक्षा केन्द्रों के प्रवेश द्वार पर महिला और पुरुष अभ्यर्थियों की प्रवेश पत्र के साथ लगातार वीडियोग्राफी की तैयारी की थी।  तेजी से वायरल होने वाली एक ऐसे अभ्यर्थी की है जो परीक्षा केंद्र में हथकड़ियों के साथ पहुंचा।  बताया जा रहा है कि हत्यारोपी पिथौरागढ़ से है जिसे पुलिस परीक्षा केंद्र तक लाई ।