अल्मोड़ा: होली के दौरान नशे में वाहन चलाने वालों पर चला इंटरसेप्टर का डंडा,वनवे में कार दौड़ाने वाला टैक्सी चालक व तेज रफ़्तार में शराब पीकर बाइक दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार

रचिता जुयाल एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों, निरीक्षक/उ0नि0 यातायात व इण्टर सेप्टर प्रभारी को होली पर्व के दृष्टिगत शराब पीकर वाहन चलाने, ट्रिपल राईडिंग व ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।

शराब के नशे में वाहन चलाता पाया गया

  आज दिनांक 07.03 .2023 को  थाना सोमेश्वर द्वारा चेकिंग के दौरान  मोटरसाइकिल uk04AD 4024 का चालक गोविंद सिंह भोज पुत्र ऑफ महेंद्र सिंह भोज निवासी अयार पानी शराब के नशे में वाहन चलाता पाया गया, जिसे प्रभारी चौकी ताकुला धरम सिंह द्वारा मौके पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल को सीज किया गया।

शराब के नशे में रैश ड्राइविंग कर वनवे में कार दौड़ाने वाला टैक्सी चालक गिरफ्तार, कार सीज


दूसरी कार्यवाही

      आज दिनांक 07/03/2023 को प्रभारी इंटरसैप्टर जीवन सिंह सामंत द्वारा  चैकिंग के दौरान टैक्सी स्टैंड तिराहे पर वाहन संख्या UK04TA8385  अल्टो कार  को रोका जिसे चालक शाहबाज अली पुत्र अख्तर अली निवासी वार्ड न0 10 ,मल्लीताल नैनीताल चला रहा था, वाहन चालक द्वारा शराब के नशे में रैश ड्राइविंग करते हुए लक्ष्मेश्वर  से टैक्सी स्टैंड की ओर नो एंट्री में वाहन को दौड़ाया गया।

कार सीज

नशे में वाहन चलाने वाले चालक को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार कर कार को सीज किया गया।