धौलछीना में रंगों का पर्व होली का त्यौहार बुधवार को ग्रामीण क्षेत्रों में पूरे उत्साह के साथ शांतिपूर्वक ढंग से मनाया गया। छलड़ी पर लोगों ने घर-घर जाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। बच्चों और महिलाओं में छरड़ी को लेकर विशेष उत्साह दिखा।
होलियारों की टोलियां ने घर-घर जाकर होली गीतों की शानदार प्रस्तुति से समां बांध दिया
ढोल मंजीरा के साथ पहुंची होलियारों की टोलियां ने घर-घर जाकर होली गीतों की शानदार प्रस्तुति से समां बांध दिया। होली गीतों पर जमकर डांस भी हुआ। महिलाओं और बच्चों में होली को लेकर खासा उत्साह देखा गया और उन्होंने जमकर होली खेली। पूरे थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से होली मनाई गई।
देर शाम होली भंडारा आयोजित
धौलछीना में व्यापार मंडल द्वारा आयोजित होली कार्यक्रम में पुलिस के जवानों तथा थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने भी शिरकत की और ग्रामीणों व व्यापारियों को बधाईयां दी। इसके पश्चात होल्यारों ने आज की होरी नौ गै छै फागुन ऊनो के गै छै होली गाकर होली को विदाई दी। शाम के समय होली का भंडारा आयोजित किया गया जिसमें बच्चों महिलाओं तथा ग्रामीणों ने भाग लिया।