उत्तराखंड: चार सौ मीटर गहरी खाई में समाया वाहन, महिला और युवक की मौत, छः घायल

यहां आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक युवक और एक महिला की मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार छह लोग घायल हो गए हैं।

अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी कार जेड दो की मौत

खाड़ी-गजा मार्ग पर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में एक युवक और एक महिला की मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार छह लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार एक वाहन संख्या HR 29AE 9491  टिहरी की तरफ जा रहा था। इस दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से  400 से 500 मीटर नीचे खाई में गिर गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गयी।

घायलों व मृतक को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया

पुलिस सूचना मिलते ही तहसीलदार गजा,108 चम्बा, एम्बुलेंस खाड़ी, पुलिस फोर्स चौकी गजा, sdrf टीम ढालवाला रवाना हुए और घायलों व मृतक को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।