पौड़ी: निसणी गांव में गुलदार ने पांच वर्षीय बच्चे को बनाया अपना निवाला, पुलिस ने बुरे हाल में बरामद किया शव

पौड़ी जिले से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। पौड़ी के विकास खंड पाबौ के निसणी गांव में गुलदार ने आज एक पांच वर्षीय बच्चे को निवाला बना लिया। पीड़ित परिवार को तात्कालिक रूप में 50 हजार का मुआवजा दिया जाएगा।

बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया जिला अस्पताल

सूचना मिलते ही वन विभाग, पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने बच्चे का शव बुरी हालत में बरामद किया। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेज दिया गया है।

घटना के बाद क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने बढ़ाई गश्त

डीएफओ गढ़वाल मुकेश कुमार ने बताया कि निसणी गांव निवासी रविंद्र सिंह के पांच वर्षीय बेटे पीयूष पर शाम को गुलदार ने हमला कर दिया। इस दौरान पियूष की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने गश्त बढ़ा दी है। साथ ही पिंजरा लगाया जा रहा है।

पीड़ित परिवार को तात्कालिक रूप में 50 हजार का दिया जाएगा मुआवजा

उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को तात्कालिक मुआवजे के रूप में 50 हजार की सहायता दी जाएगी।