उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज( 13 दिसंबर 2022)

Ten

*उत्तराखंड में बिजली दरें एक बार फिर से पांच से आठ प्रतिशत तक बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार, सोमवार को ऊर्जा निगम की ऑडिट कमेटी ने प्रस्ताव को दी मंजूरी ।

  • जनपद के घरमघर वन रेंज के बास्ती गांव निवासी बुजुर्ग को भालू ने गंभीर रूप से किया घायल, लगातार हो रहे हमले से लोगों में दहशत ।
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संसद भवन, नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की शिष्टाचार भेंट मुख्यमंत्री ने सशक्त उत्तराखण्ड @25 के क्रम में राज्य सरकार के रोडमैप को साझा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी का मार्गदर्शन प्राप्त किया।
  • एक लाख रुपए से अधिक 12.30 ग्राम स्मैक बरामद, पकड़े गये तस्कर के खिलाफ पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज।
  • दिसंबर माह में धधक उठा विश्वनाथ के निकटवर्ती भैसवाड़ा फार्म से सटा जंगल, आग के कारण छाई जबरदस्त धुंध ।
  • एनआईओएस डीएलएड को बेसिक शिक्षक भर्ती में शामिल करने के हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, एनआईओएस डीएलएड अभ्यर्थियों को दो-दो हजार हर्जाना देने के आदेश पर रोक ।
  • रिटायर कर्नल ने अपने भाई पर धोखाधड़ी का लगाया आरोप, कर्नल ने सारी पैतृक जमीन को अपने नाम कर बेचने के आरोप में केस कराया दर्ज ।
  • हल्द्वानी के हैड़ाखान वैकल्पिक मार्ग को लेकर लोनिवि प्रांतीय खंड स्तर से कवायद जारी, 2.2 किलोमीटर मार्ग निर्माण के लिए पहले चरण से जुड़े सर्वे को लेकर 3 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार ।
  • पिथौरागढ़ में सेना के पंचशूल ब्रिगेड की ओर से आगामी 16 दिसंबर को पूर्व सैनिकों की रैली होगी आयोजित। इस दौरान शिविर का भी किया जाएगा आयोजन ।
  • अंकिता भंडारी हत्याकांड के दो आरोपियों को नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए मिली सहमति, तीसरे आरोपी अंकित ने टेस्ट के लिए दस दिन की मांगी मोहलत , अंकित की अर्जी पर अदालत 22 दिसंबर को करेगी सुनवाई ।