अल्मोड़ा: पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व०विजय जोशी की जयन्ती पर जरूरतमंदों को किये कम्बल वितरित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज अल्मोड़ा के पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व० विजय जोशी की जयन्ती है।उनकी जयन्ती पर उनकी धर्मपत्नी पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने जरूरतमंद निर्धन परिवारों को कम्बल वितरित किये ।

अल्मोड़ा शहर को विकास के क्षेत्र में पूरे देश में अग्रणी करना चाहते थे

इस अवसर पर  शोभा जोशी ने कहा कि स्व० विजय जोशी ने अल्मोड़ा नगर की उन्नति के लिए काफी सपने देखे थे।वे अल्मोड़ा शहर को विकास के क्षेत्र में पूरे देश में अग्रणी करना चाहते थे।गरीब,असहाय और जरूरतमंदों की मदद के लिए वे सदैव तत्पर रहते थे।

स्व० विजय जोशी के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए ढृढसंकल्प

पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने कहा कि वे स्व० विजय जोशी के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए ढृढसंकल्प हैं।विदित हो कि पूर्व पालिकाध्यक्ष  शोभा जोशी लगातार समय समय पर जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रयास करती रहती हैं।आर्थिक रूप से कमजोर कई बालिकाओं की शिक्षा करवाने के साथ ही इनके द्वारा निर्धन परिवारों की अनेक युवतियों का विवाह करवाकर भी उनके परिवारों को मदद की गयी है।समाजसेवा में लगातार सक्रिय  शोभा जोशी जरूरतमंदों की मदद के लिए निरन्तर प्रयासरत रहती हैं।कम्बल वितरण में उनके साथ प्रतिष्ठित व्यवसाई प्रकाश रावत भी उपस्थित रहे।