उत्तराखंड: एक अप्रैल से बिजली के बिल में होगी बढ़ोतरी, प्रस्ताव जारी

एक अप्रैल से बिजली के बिल की नए दरें लागू हो जाएगी। विद्युत नियामक आयोग ने यूपीसीएल के प्रस्ताव को सभी हितधारकों के लिए वेबसाइट पर जारी किया है ।

बिजली दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव वेबसाइट पर जारी

उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से दिया गया बिजली दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव वेबसाइट पर जारी किया है। बता दें कि यूपीसीएल ने 15 दिसंबर को एक प्रस्ताव नियामक आयोग में भेजा था जिसमें उसने नियम विरुद्ध 6.5% सरचार्ज भी जोड़ दिया गया । इस कारण आयोग से प्रस्ताव लौट आया तो यूपीसीएल ने 26 दिसंबर को नया प्रस्ताव भेजा।  इसमें सरचार्ज घटाकर 16.56% बढ़ोतरी की बात की गई ।  नियामक आयोग ने यूपीसीएल के प्रस्ताव को सभी हितधारकों के लिए वेबसाइट पर जारी किया है । इसमें यूपीसीएल ने माना है कि उन्हें सरचार्ज हटाने के बाद 1507 करोड़ 13 लाख रुपये की आवश्यकता होगी ।जिसकी भरपाई के लिए उन्हें 16.96% बढ़ोतरी की आवश्यकता है । पिछले वित्तीय वर्ष में कई योजनाओं पर काम किया गया और महंगी दरों पर बिजली खरीदी गई। इसकी भरपाई इस वर्ष के सालाना बिजली दरों के प्रस्ताव में की जानी है। घरेलू श्रेणी में पांच प्रतिशत, कॉमर्शियल में सात प्रतिशत और उद्योग के लिए आठ प्रतिशत बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव है।

तीन बार बढ़ी बिजली की दरें

बता दें कि पिछले वर्ष बिजली तीन बार  बिजली महंगी हुई।  एक अप्रैल से बिजली दरों में 2.68 प्रतिशत वृद्धि हुई। सितंबर में ऊर्जा निगम की याचिका पर आयोग ने दरों में 3.85 प्रतिशत की बढ़ोतरी की। अक्तूबर में सात पैसे प्रति यूनिट बढ़ाए गए। इस साल 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने वालों पर 26 पैसे प्रति यूनिट का भार बढ़ा,जबकि, 200 यूनिट वालों को 51 पैसे, 400 यूनिट वालों को 71 पैसे, कमर्शियल को 1.02 रुपये, एलटी उद्योग को 96 पैसे, एचटी उद्योगों पर 1.11 रुपये प्रति यूनिट का भार पड़ा।