मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में HDFC Bank के कंट्री हेड अखिलेश कुमार राय ने भेंट की और केदारनाथ उत्थान चेरिटेबल ट्रस्ट के लिए 5 करोड़ रुपए का चेक प्रदान किया।
भू-धंसाव प्रभावितों की सहायता के लिए भी आर्थिक सहयोग का दिया आश्वासन
उन्होंने जोशीमठ में भू-धंसाव प्रभावितों की सहायता के लिए भी आर्थिक सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एचडीएफसी बैंक के सर्कल हेड बकुल सिक्का एवं गवर्नमेंट रिलेशन हेड गौरव जैन भी उपस्थित रहे।
उत्तराखण्ड के वार्षिक कैलेंडर नमामि देवभूमि ‘संकल्प नये उत्तराखण्ड का’ का विमोचन किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, उत्तराखण्ड के वार्षिक कैलेंडर नमामि देवभूमि ‘संकल्प नये उत्तराखण्ड का’ का विमोचन किया। इस वार्षिक कैलेंडर के माध्यम से उत्तराखण्ड के प्रमुख धार्मिक स्थलों, पर्यटन स्थलों, उत्तराखण्ड की शिल्पकला, चित्रकला, लोककला एवं पौराणिक मंदिरों की जानकारी दी गई है।
इस अवसर पर मौजूद रहे
इस अवसर पर सचिव शैलेश बगोली, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, अपर निदेशक आशीष त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक डॉ.नितिन उपाध्याय, उप निदेशक मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं रवि बिजारनियां उपस्थित थे।