अल्मोड़ा: प्रतिबंधित सिगंल यूज प्लास्टिक की पालिका द्वारा प्रतिदिन की जा रही छापेमारी, आज लोअर माल रोड में चलाया गया अभियान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है । नगर पालिका द्वारा प्रतिबंधित सिगंल यूज प्लास्टिक की छापेमारी का अभियान जारी है ।

प्रतिदिन की जा रही है छापेमारी

आज प्रतिबंधित सिगंल यूज प्लास्टिक की छापेमारी लोवर माल रोड में की गई । छापेमारी के दौरान एक  व्यक्ति द्रारा अपने प्रतिष्ठान में प्रतिबंधित सिगंल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करते पाया गया जिसका 500=00 का चालान कर नगद वसूली की गई। बता दें कि छापेमारी पालिका के सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह द्रारा प्रतिदिन की जा रही है।