राष्‍ट्रीय एकल खिडकी प्रणाली पोर्टल ने 75 हजार से अधिक स्‍वीकृतियां देकर नया रिकार्ड कायम किया

विभिन्‍न केन्‍द्र, राज्‍य और केन्‍द्रशासित प्रदेशों की स्‍वीकृतियों के लिए राष्‍ट्रीय एकल खिडकी प्रणाली पोर्टल ने 75 हजार से अधिक स्‍वीकृतियां देकर नया रिकार्ड बनाया है।

157 देशों से चार लाख 20 हजार विजिटर से स्‍वीकृति के आवेदन मिले

पोर्टल को अपनी शुरूआत से अब तक 157 देशों से चार लाख 20 हजार विजिटर से स्‍वीकृति के आवेदन मिले हैं। एक लाख 50 हजार से अधिक निवेशकों ने अपने विशिष्‍ट व्‍यापार मामलों के लिए स्‍वीकृतियों की सूची का पता लगाने के लिए स्‍वीकृतियों की जानकारी के वास्‍ते के वाई ए एकल खिड़की मॉड्यूल का उपयोग किया। एक लाख 23 हजार से अधिक आवेदनों में से कुल 75 हजार 599 स्‍वीकृतियां प्रदान की गई हैं। इनमें से 57 हजार से अधिक स्‍वीकृतियों की अनुमति वाणिज्‍य मंत्रालय ने दी है, जबकि उपभोक्‍ता कार्य मंत्रालय ने 17 हजार से अधिक स्‍वीकृतियों की अनुमति दी है।

काम की पुनरावृति को रोका जा सकता है

 एकल खिड़की, सरकार से व्‍यापार से संबंधित सभी स्‍वीकृतियों के आवेदन के लिए एकमात्र माध्‍यम है, जहां से विभिन्‍न मंत्रालयों और विभागों से प्राप्‍त आवेदनों की स्‍वीकृति मिलती है और काम की पुनरावृति को रोका जा सकता है।