द्वाराहाट: पुलिस ने महिला सी0एल0जी0 ग्रुप के सदस्यों को साईबर एवं महिला अपराधो के प्रति किया जागरूक, उत्तराखंड पुलिस ऐप, गौरा शक्ति मे रजिस्ट्रेशन की दी गई जानकारी

थानाध्यक्ष द्वाराहाट राजेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा थाना द्वाराहाट में महिला सी0एल0जी0 ग्रुप की सदस्यों को साईबर अपराधों, महिला सम्बन्धित अपराधो उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति एवं विभिन्न टॉल फ्री नम्बरो की जानकारी दी गयी तथा नशे के दुष्प्रभावों एवं रोकथाम के उपाय बताकर जागरुक किया गया।   
उत्तराखण्ड पुलिस एप की दी गई विस्तृत जानकारी

         उत्तराखण्ड पुलिस एप की विस्तृत जानकारी देते हुए उनके मोबाईल फोन में उत्तराखण्ड पुलिस एप के  गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया को समझा कर रजिस्ट्रेशन कराया  गया।