नए साल के पहले दिन विमल कोट मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिर में शीश नवाकर नए साल की शुरुआत की। मां भगवती से नए साल में इच्छित मनोकामना की पूर्ति तथा परिवार में सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही जो देर शाम तक जारी रही। मंदिर समिति द्वारा लगाए गए भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

दूर दूरदराज से हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
धौलछीना क्षेत्र की पहचान विमलकोट मंदिर में रविवार को दूर दूरदराज से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह 9:00 बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई जो शाम 5:00 बजे तक लगातार जारी रही। दनिया थाना इंचार्ज So के नेतृत्व में पुलिस तथा राजस्व विभाग व पीआरडी के जवानों ने भीड़ को नियंत्रित किया। धौलछीना विमलकोट मार्ग में दिन भर जाम की स्थिति बनी रही।

देर शाम तक भजन कीर्तन में झूमे श्रद्धालु
भजन कीर्तन के लिए अल्मोड़ा से पहुंचे भजन गायक कल्याण बोरा , नेहा कोरंगा, अलका पांडे, किशन शिराड़ी, बृजेश डसीला तथा गोविंद सिंह रीठागाड़ी के भजनों के साथ श्रद्धालु देर शाम तक भजन कीर्तन में झूमते रहे। अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी की तरफ से नव वर्ष पर सभी श्रद्धालुओं को मिष्ठान वितरित किया गया।
इधर मौजूद रहे
मेले को सुव्यवस्थित करने में अध्यक्ष मंदिर कमेटी दरवान सिंह रावत, ग्राम प्रधान दियारी दीवान सिंह प्रधान संगठन अध्यक्ष चंदन सिंह मेहरा, आनंद सिंह रावत , उमेद सिंह मनराल,संजू जीना प्रशांत रावत गोलू जोशी, नंदन सिंह पैनवाल,सलमान, ग्राम प्रधान खाकरी राजू नेगी दीवान सिंह रावत, कुंदन सिंह बिष्ट चंदन मेहरा, अनिल अधिकारी, हरीश चंद्र,भुवन सिंह चीलवाल, समेत कई लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग दिया।